Independent reportingNewsroom login

सिर्फ एक गोली से एचआईवी वायरस कंट्रोल में - डॉ राकेश गहरवार

By Newsroom OwnerNov 16, 2026article
सिर्फ एक गोली से एचआईवी वायरस कंट्रोल में - डॉ राकेश गहरवार

एचआईवी बीमारी में सिर्फ एक गोली रोज खानी है। और ये वायरस फिर पूरी तरह से दबा रहता है,कंट्रोल में रहता है। इसलिए एचआईवी रिस्क वाले मरीजों को समय रहते जांच कराकर तुरंत इलाज लेना चाहिए। एआरटी सेंटर में एचआईवी एड्स की जांच से लेकर पूरा इलाज निशुल्क है। ये जानकारी जीआर मेडीकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर व एआरटी सेंटर के नोडल प्रभारी डॉ राकेश गहरवार ने दी।

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, असिस्टेंट नोडल अधिकारी डॉ. जगत पाल, नर्सिंग ऑफिसर अनिता शर्मा, आईटीआई कॉलेज के उप-प्राचार्य नरेश कुमार, नगर निगम ग्वालियर से संदीप राजपूत, एफपीआई से नीलम दीक्षित, समाजसेवी आच्छेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे । इन्होंने एचआईवी का इलाज ले रहे मरीजों को शासन की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अंशुमान शर्मा ने किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ भावना गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में एआरटी सेंटर ग्वालियर स्‍टॉफ, आईसीटीसी केन्‍द्र ग्वालियर, एवं पीपीसी स्टॉफ, सीएससी समग्र विहान स्‍टॉफ, टी आई (मैत्री) परियोजना स्‍टॉफ, लींक वर्कर स्किम स्‍टॉफ, स्वेतना स्टाफ, आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया।

Keep reading

More from Medical News

View all →
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Medical News

जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Newsroom Owner / Nov 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए

Newsroom Owner / Nov 22, 2026

अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित