Independent reportingNewsroom login

शहीद सुशील शर्मा फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर ड्राइंग पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता आयोजित

By Newsroom OwnerNov 14, 2026article
शहीद सुशील शर्मा फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर ड्राइंग पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता आयोजित

भारत के यशस्वी प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन द्वारा ड्राइंग पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह आयोजन दूर - दराज़ के ग्रामीण अंचल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारसेन ग्राम स्थित विद्यालय में किया गया है। इस शासकीय विद्यालय में लगभग 150 छात्र व छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई साथ में प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ भी शामिल रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन की और से संयोजक महेंद्र कुमार शर्मा, संस्थापक सचिव श्रीमती रचना शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र नाथ उपाध्याय, सदस्य श्रीमती प्रियंका शर्मा मानसेवी सदस्य हरिओम चौरसिया जी विद्यालय पारसेन परिवार के मुखिया श्री शांतनु सिंह चौहान , प्राथमिक विद्यालय के मुखिया श्री गजेन्द्र सिंह घुरैया , अध्यापक श्री पुष्प मित्र सिंह राजवीर सिंह वी अध्यापिकाएं नारायणी बघेल,कीर्ति कुमारी,वंदना कुशवाह आदि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि महोदय श्री शांतनु सिंह चौहान द्वारा शहीद फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शहीद सुशील शर्मा जी की शहादत को महत्ता प्रदान करते हुए सभी छात्र छात्रों को देश हित सेवा कार्य करने हेतु आव्हान किया। अध्यक्षता कर रहे श्री गजेन्द्र सिंह घुरैया जी ने शहीद फाउंडेशन द्वारा देश भक्ति की भावना जागृत किए जाने सम्बन्धी कार्य को एक अनोखी पहल बतलाया।कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अन्य शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भी अपने सुझाव व विचार रखे गए। डॉ राजेन्द्र नाथ उपाध्याय जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Keep reading

More from More News

View all →