
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ग्वालियर ने दिया डीन को ज्ञापन*
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने 8 दिसंबर 2026 को विधानसभा मार्च निकालने और 14 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से भी प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के समर्थन में प्रभारी डीन डॉ नीलिमा टंडन को ज्ञापन दिया। इसमें प्रदेश शासन से पिछले दो वर्षों से लंबित चिकित्सा शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की बात कही । इस ज्ञापन दल में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ डीके शाक्य, सचिव प्रोफ़ेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, भावी अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ वीपी नार्वे, डॉ. मुकेश नरवरिया, डॉ प्रतिभा गर्ग, डॉ मनीष बैरागी,डॉ. महेश यादव,डॉ.सत्यम जयंत आदि उपस्थित रहे।
एसोसिएशन का कहना है कि अगर मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के चिकित्सा शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस संबंध में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल को भेजा है। ज्ञापन में लंबित मांगों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
ग्वालियर में पहली बार कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन, बीमारियों की रोकथाम के लिए डॉक्टर्स ने पेश किए शोध-पत्र
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी | बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ध्यान, अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से बचें
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
सीएमएचओ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की | जिला अधिकारियों को क्षेत्र में भेजकर सुधारात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश
Newsroom Owner / Nov 28, 2026