
हाईकोर्ट बार अध्यक्ष पद की दावेदारी में 7 और सचिव के लिए आए 8 प्रत्याशी, हाईकोर्ट बार चुनाव दौड़ में पूर्व अध्यक्ष भी शामिल
anshuman sharma gwalior news |
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर के चुनाव में इस बार प्रत्याशियों और मतदाताओं दोनों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद की दौड़ में जहां निवर्तमान अध्यक्ष पवन पाठक फिर से शामिल हो गए हैं । वहीं दो बार के पूर्व अध्यक्ष और तीन बार मप्र स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रहे प्रेम सिंह भदौरिया ने भी इस बार चुनाव में फिर से ताल ठोक दी है। 2004 में अध्यक्ष रहे एडवोकेट अरुण पटेरिया ने भी अपना नामांकन भरा है। पूर्व उप-महाधिवक्ता रविंद्र कुशवाह भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं ।साथ ही अध्यक्ष पद के लिए सरनाम सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम भार्गव और अच्युत शर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
सचिव पद के लिए सोशल मीडिया पर जमकर चल रहा है प्रचार - --
इस बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का प्रचार सोशल-मीडिया पर खूब जम कर चल रहा है। सचिव पद के लिए अधिवक्ता नीरज भार्गव पूरे जोर - शोर से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं अधिवक्ता चैन सिंह राजपूत , एड.सर्वेश शर्मा, एड.विष्णु शिवहरे, एड.अनूप निगम, एड.श्याम सिंह तोमर, एड. प्रकाश कुमार मिश्रा, एड. शिवेंद्र सिंह कुशवाह भी अपनी जोरदार दावेदारी सचिव पद पर जता रहे हैं। इस बार सचिव पद पर कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
हाईकोर्ट बार चुनाव में 17 पदों के लिए 92 नामांकन आए हैं। सबसे ज्यादा 47 पर्चे कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए भरे गए हैं।
कोषाध्यक्ष का पद महिला वकील के लिए आरक्षित --
कोषाध्यक्ष का पद महिला वकील के लिए आरक्षित किया गया है। इस पद के लिए 5 महिला वकील चुनाव लड़ रहीं हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष के दो में से एक पद महिला वकील के खाते में जाएगा। कार्यकारिणी के 9 में से 3 पद महिला वकीलों के लिए रखे गए हैं। बार चुनाव में महिला आरक्षण के चलते यह पहला अवसर है, जब चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। पिछली कार्यकारिणी में केवल एक महिला वकील पदाधिकारी (कार्यकारिणी सदस्य) रही।
Keep reading
More from Legal News

Legal News
मैं स्वभाव से ही बार का सेवक हूँ - एड. नीरज भार्गव* एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार - कक्ष, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विशेष ट्रेनिंग-व्यवस्था कार्य प्राथमिकता पर
Newsroom Owner / Nov 23, 2026

Legal News
कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता - प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर
Newsroom Owner / Nov 16, 2026

Legal News
राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा वालिया, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सह-अध्यक्ष प्रतिका पाठक चुनी गईं
Newsroom Owner / Nov 15, 2026