Independent reportingNewsroom login

बदलती जीवन शैली से बीमारियों की बढ़ती समस्या रोकने के लिए 400 डॉक्टर 3 दिन करेंगे मंथन। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिंह तोमर होंगे, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे

By Newsroom OwnerNov 25, 2026article
बदलती जीवन शैली से बीमारियों की बढ़ती समस्या रोकने के लिए 400 डॉक्टर 3 दिन करेंगे मंथन। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिंह तोमर होंगे, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे

26 से 28 नवंबर तक होगा 12वीं साउथ सेंट्रल जोन आईएपीएसएम कॉन्फ्रेंस का आयोजन

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे

ग्वालियर, 25 नवंबर 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी), ग्वालियर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में आगामी 26 से 28 नवंबर 2026 तक 12वीं साउथ सेंट्रल जोन इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेटिव एड सोशल मेडिसिन कॉन्फ्रेंस (XII SCZ-IAPSMCON 2026) का आयोजन किया जा रहा है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक महाकुंभ में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश भर के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक प्रख्यात जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सा शिक्षक, नीति निर्माता, शोधकर्ता और स्नातकोत्तर छात्र सहभागिता करेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल एवं आयोजन सचिव डॉ. अवधेश दिवाकर ने बताया कि इस वर्ष कॉन्फ्रेंस की मुख्य थीम "बदलते भारत के लिए जनस्वास्थ्य में क्रांतिः नीति, व्यवहार और जन-भागीदारी का एकीकरण"

(Revolutionizing Public Health for Changing India: Integrating Policy, Practice & People) रखी गई है। कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रमों की शुरुआत 26 नवंबर 2026 को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं (Pre-Conference Workshops) के साथ होगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस का औपचारिक उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में संपन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के माननीय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। आयोजन के संरक्षक मंडल (Organizing Patrons) में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री धनराजू एस (IAS), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की मिशन निदेशक डॉ. सलोनी सिडाना (IAS), चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. अरुणा कुमार तथा जीआरएमसी के अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Dean & CEO) डॉ. आर.के.एस. धाकड़ शामिल रहेंगे।

ये जानकारी जीआर मेडीकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई। इसमें पीएसएम विभाग के विभागाध्यक्ष और कॉन्फ्रेस ऑर्गनाइजेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ मनोज बंसल, ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सेक्रेट्री डॉ.अवधेश दिवाकर, डॉ. अक्षत पाठक, डॉ कीर्ति सोनी, डॉ.सुष्मिता मुंगी, डॉ.प्रवेश भदौरिया साथ ही जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ धुआराम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक सत्र एवं प्रमुख चर्चा के विषय

दो दिवसीय मुख्य कॉन्फ्रेंस (27-28 नवंबर) के दौरान जनस्वास्थ्य से जुड़े कई समसामयिक और गंभीर विषयों पर गहन मंथन, पैनल चर्चा और शोध पत्रों की प्रस्तुति होगी। प्रमुख वैज्ञानिक उप-विषयों (Scientific Sub-Themes) में टीकाकरण (Immunization), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, संचारी एवं गैर-संचारी रोग (NCDs), डिजिटल हेल्थ और डेटा एकीकरण, जलवायु परिवर्तन का स्वास्थ्य पर प्रभाव, वन हेल्थ (One Health), मानसिक स्वास्थ्य, पोषण एवं खाद्य सुरक्षा, तथा स्वास्थ्य नीतियां शामिल हैं।

राष्ट्रीय एवं जोनल नेतृत्व की उपस्थिति

इस सम्मेलन में आईएपीएसएम (IAPSM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कोतवाल, भावी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक भारद्वाज, महासचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र गौर सहित साउथ सेंट्रल जोन के अध्यक्ष डॉ. संजय दीक्षित, जोनल सचिव डॉ. हेमलता ठाकुर, मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष डॉ. मंजू टोप्पो, सचिव डॉ. संजय गुप्ता, छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू एवं सचिव डॉ. रोशन अग्रवाल विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 1946 में स्थापित मध्य प्रदेश के प्रथम चिकित्सा महाविद्यालय जीआरएमसी का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग (स्थापना 1949) अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल एवं आयोजन सचिव डॉ. अवधेश दिवाकर ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन के सफल संचालन में वैज्ञानिक समिति के समन्वयक डॉ. रामनिवास माहौर, स्मारिका समिति के डॉ. प्रवीण गौतम, सांस्कृतिक समिति के डॉ. महेंद्र चौकसे, आतिथ्य समिति के डॉ. अक्षत पाठक और पंजीयन समिति की समन्वयक डॉ. ऋचा चांगुलानी सहित विभाग की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Keep reading

More from Medical News

View all →